certifications

के.वि.प्रा. के प्रमाणीकरण

गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली को अपनाने के कारण केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण  आईएसओ 9001:2008  प्रमाणित संगठन है एवं सूचना सुरक्षा प्रबंध के नीतियों को अपनाने पर के.वि.प्रा. डेटासेंटर अगस्त 2009 से आईएसओ 27001:2005 प्रमाणित है।

नए अपलोड

  • iso9001-2008आईएसओ 9001:2008

    केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण के कार्मिकों के कार्यों की गुणवत्ता और दक्षता सुधारने के लिए आईएसओ 9001: 2008 के अनुसार केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली (क्यूएमएस) अपनाई गई है। केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण के सभी स्कंधों के लिए आईएसओ प्रमाणीकरण वर्ष 2010 के दौरान भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) से प्राप्त किया गया। क्यूएमएस पर प्रबंधन प्रतिनिधित्व नियमपुस्तिका में यथा निर्धारित मासिक, तिमाही और अर्ध-वार्षिक बैठकें समय पर अध्यक्ष के स्तर पर विभिन्न प्रभागों / स्कंधों में आयोजित की जाती हैं। बीआईएस आईएसओ प्रमाणीकरण जारी रखने के लिए सभी स्कंधों की निगरानी लेखापरीक्षा करता है।

  • iso27001-2005आईएसओ 27001:2005

    के.वि.प्रा. डाटा सेंटर के सर्वरों में संग्रहीत डेटा की निरंतर गोपनीयता, अखंडता और  उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा सूचना सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली की नीतियों में शामिल दिशा निर्देशों को अपनाया गया है। आईएसओ 27001:2005 के अंतर्गत के.वि.प्रा. डाटा सेंटर का लेखापरीक्षण मे. टीयूवी इंडिया द्वारा आयोजित किया गया।